*_हिन्दू सम्मलेन में बोलीं साध्वी प्राची; जिसको भारत असुरक्षित लगे, वो पाकिस्तान चला जाए_*

Spread the love

*_हिन्दू सम्मलेन में बोलीं साध्वी प्राची; जिसको भारत असुरक्षित लगे, वो पाकिस्तान चला जाए_*

सहारनपुर: हिन्दू नेता साध्वी प्राची मंगलवार को सहारनपुर में थीं. यहां उन्होंने हिन्दू सम्मलेन में शिरकत की. यहां उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में विश्व भर में कार्यक्रम हो रहे हैं. संघ को सौ वर्ष पूरे हो रहे हैं. पांच आयाम सामजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण सुरक्षा, स्वत: आभास नागरिक कर्तव्य और स्वदेशी हैं.

हर हिन्दू देश के साथ है: हम पांचों आयामों को अपने व्यक्तिगत जीवन में जब अपनाएंगे तो व्यक्ति का जीवन श्रेष्ठ होगा. ये राष्ट्रीय स्वयं सेवक की जो जीवन जीने की पद्यति है. उसको हम अपनाएं, इससे जीवन अच्छा होगा.देश की समस्या को हर हिन्दू अपनी समस्या समझता है. कांग्रेस पार्टी ने नारा लगाया था कि ‘हम दो हमारे दो’ जिसको हिन्दुओं ने अपनाया. हर हिन्दू देश के साथ है.

हिंदुओं की संख्या घट रही है: साध्वी प्राची ने कहा कि दूसरे पंथ वाले लोगों ने उस समय भी कहा कि ‘हम दो, हमारे सौ’ वे अब भी कह रहे हैं ‘हम दो हमारे दो दर्जन’ देखिए उनका फंडा अलग है. लेकिन हम अपने राष्ट्र के साथ, हमें अपने हिन्दुस्तान की सुरक्षा करनी है. हमें हिन्दुस्तान की धरती पर बोझ नहीं बनना, लेकिन उसके साथ हमारी संख्या कम भी नहीं होी है. क्योंकि हिन्दुओं की संख्या आये दिन घट रही है.

भारत हिन्दू राष्ट्र था इसीलिए विभाजन हुआ: साध्वी प्राची ने AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के ब्यान पर कहा कि शौकत अली का बेतुका ब्यान है क्योंकि हिन्दू राष्ट्र के लिए उनका यह ब्यान किसी भी प्रकार से उचित नहीं हैं. भारत हिन्दू राष्ट्र था, जब देश का विभाजन हुआ ये धर्म के आधार पर हुआ था. उस वक्त मुस्लिमों ने ही कहा था कि हम हिन्दुओं के साथ नहीं रहेंगे. उनको हिन्दुस्तान टुकड़ा काट कर अलग देश बना दिया गया.

देश को बांटने वाले हिंदुस्तान में ही रहे: साध्वी प्राची ने कहा कि हमने कोई आपत्ति नहीं की. अगर हिन्दुओं के साथ नहीं तो आप अलग देश ले लो. लेकिन देश को टुकड़े-टुकड़े करने वाले लोग हिन्दुस्तान में ही रहे. आज उनकी नस्लें मुखर होकर के बोल रही हैं. हिन्दुस्तान हिन्दू राष्ट्र था, हिन्दू राष्ट्र है और हिन्दू राष्ट्र रहेगा. जिसको भारत असुरक्षित लगे, वो पाकिस्तान चला जाए.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *