ऑपरेशन प्रहार: करोड़ों की धोखाधड़ी का वांछित आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार: करोड़ों की धोखाधड़ी का वांछित आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत ट्रांजिट कैंप पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे शातिर आरोपी को उत्तर प्रदेश के ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी वर्ष 2024 से ठगी कर फरार था और उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में दर्जनों मुकदमों में वांछित चल रहा था। कोतवाली ट्रांजिट कैंप में दर्ज मुकदमा संख्या 315/2024, धारा 420, 409, 120बी आईपीसी तथा उत्तराखंड निक्षेपक हित संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत दर्ज मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलीम अहमद उर्फ हाफिज सलीम (65 वर्ष) पुत्र कल्लू खां निवासी वार्ड नंबर 20, तिकोनिया बस स्टैंड, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) के रूप में हुई है। वह एसएस मेडिकल एजेंसी से जुड़ा बताया जा रहा है।

प्रभारी निरीक्षक ट्रांजिट कैंप के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रकाश चंद्र व पुलिस टीम ने आरोपी को ठाकुरद्वारा से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम में शामिल रहे: उपनिरीक्षक प्रकाश चंद्र एवं कांस्टेबल दिनेश धपोला।

Advertisement
Advertisement
Advertisement