कल प्रात: 8 बजे से हल्द्वनी रुद्रपुर मार्ग 12 घंटे के लिए रहेगा बंद
हल्द्वानी हल्द्वानी से रुद्रपुर जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। कल 22 जनवरी दिन गुरुवार को रेलवे फाटक की मरम्मत के चलते हल्द्वानी-रुद्रपुर मुख्य मार्ग प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक अस्थायी रूप से बंद रहेगा। इस दौरान यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार छत्तरपुर-हल्दी रोड रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे फाटक पर मरम्मत कार्य किया जाना है। इसी कारण यह मार्ग सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक बंद रहेगा।हालांकि ट्रैफिक डायवर्जन सुबह 8 बजे से रात 8ः30 बजे तक प्रभावी रहेगा।हल्द्वानी शहर से रामपुर रोड होते हुए रुद्रपुर जाने वाले सभी प्रकार के दुपहिया, चौपहिया, रोडवेज व निजी बसें सिंधी चौराहा से डायवर्ट होकर बरेली रोड लालकुआं, किच्छा, नगला बाईपास से अपने गंतव्य की ओर जाएंगी। सुशीला तिवारी अस्पताल की ओर से रामपुर रोड होते हुए रुद्रपुर जाने वाले सभी प्रकार के दुपहिया, चौपहिया, भारी वाहन, रोडवेज व निजी बसें टीपी नगर / शीतल होटल / गन्ना सेंटर से डायवर्ट होकर लालकुआं किच्छा नगला बाईपास होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। रेलवे व प्रशासनिक अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यात्र से पहले रूट प्लान कर निकलें, डायवर्जन का पालन करें और अनावश्यक भीड़ से बचें। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद मार्ग को सामान्य कर दिया जाएगा।







