806 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार 

Spread the love

806 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

 

रूद्रपुर। कोतवाली ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने अवैध चरस बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई स्थानीय पुलिस, चौकी आवास विकास और गश्त पर लगे जवानों द्वारा संयुक्त रूप से की गई। पुलिस के अनुसार, सिडकुल रोड पर फुलशुंगी तिराहे के पास एक युवक हाथ में भूरे रंग का थैला लिए आते हुए देखा गया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन युवक भागने लगा। पुलिस ने तुरंत पीछा किया और करीब 70-80 कदम दूरी पर युवक को घेरकर पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान अनिल कुमार, पुत्र इन्द्र कुमार, निवासी ग्राम नरतोला, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल के रूप में हुई। युवक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह चरस को बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से प्लास्टिक की पारदर्शी पन्नी में कुल 806 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके अलावा युवक के पास से एक मोबाइल फोन, डायरी और क्वालिटी पॉलिसी कार्ड भी बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार युवक के वाहन और बरामद सामान को भी सीज कर लिया गया है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *