*_वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से 6 कारतूस बरामद, मिर्जापुर के पूर्व डीएम से मिलने दिल्ली जा रहा था पैसेंजर_*

Spread the love

*_वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से 6 कारतूस बरामद, मिर्जापुर के पूर्व डीएम से मिलने दिल्ली जा रहा था पैसेंजर_*

वाराणसी : बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को एक यात्री के बैग से .32 बोर के छह जिंदा कारतूस मिले हैं. सुरक्षा में लगे सीआईएसएफ के जवानों ने यात्री को हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया. कारतूस मिलने की सूचना पर खुफिया एजेंसी भी सतर्क हो गई और थाने पहुंच कर जांच पाड़ताल की. यात्री से थाने में पूछताछ की जा रही है.

रविवार को एयरपोर्ट सुरक्षा में लगे सीआईएसएफ के जवान यात्रियों का बैग चेक कर रहे थे. इस दौरान भुवनेश्वर नाथ तिवारी पुत्र बालनाथ तिवारी, निवासी ग्राम बरौधा, थाना कोतवाली कटरा, जनपद मिर्जापुर के हैंडबैग से 6 कारतूस मिले. सीआईएसएफ ने तत्काल यात्री से पूछताछ की और मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी.

सीआईएसएफ द्वारा प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपी को फूलपुर थाना पुलिस को सौंप दिया गया. यात्री के बैग से जिंदा कारतूस मिलने की सूचना पर सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गईं. सुरक्षा एजेंसियों द्वारा थाने में यात्री से पूछताछ की गई.

 

यात्री भुवनेश्वर नाथ तिवारी ने बताया, मैं एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX-1252 से नई दिल्ली जा रहा था. मेरे नाम से .32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल आवंटित है और लाइसेंस से संबंधित कार्य के लिए पूर्व जिलाधिकारी मिर्जापुर सुशील पटेल से मिलने दिल्ली जा रहा था.फूलपुर थानाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह बताया, मामले की जांच जारी है और लाइसेंस व कारतूस से जुड़े दस्तावेजों की सत्यता की जांच की जा रही है. जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगा. सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *