मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने मुंबई के वर्सोवा क्षेत्र में 18.29 करोड़ रुपये का सी-फेसिंग लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। बताया जा रहा है कि यह अपार्टमेंट समुद्र के किनारे स्थित एक प्रीमियम आवासीय परियोजना का हिस्सा है।
विराट और अनुष्का पहले से ही देश के विभिन्न शहरों में कई लग्जरी संपत्तियों के मालिक हैं। उनके पास मुंबई, गुरुग्राम और अलीबाग में करोड़ों रुपये मूल्य की आलीशान प्रॉपर्टीज़ मौजूद हैं। वर्सोवा में खरीदा गया नया अपार्टमेंट उनके रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में एक और महत्वपूर्ण निवेश माना जा रहा है।







