सोमवती अमावस्या और यूकेएसएसएससी परीक्षा के मद्देनजर बदली यातायात व्यवस्था : अजय गणपति

कैंची धाम मेले व सोमवती अमावस्या को लेकर रुद्रपुर में डायवर्जन प्लान लागू

रुद्रपुर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए पुलिस का डायवर्जन प्लान लागू : अजय गणपति

दिल्ली, रामपुर और मुरादाबाद से आने वाले वाहनों को रिंग रोड से किया जाएगा संचालित : अजय गणपति

कैंची धाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने बनाया व्यापक ट्रैफिक प्लान : अजय गणपति

हल्द्वानी, नैनीताल और कैंची धाम से लौटने वाले वाहनों के लिए अलग रूट तय : अजय गणपति

रुद्रपुर शहर में 14 जून से विशेष यातायात नियंत्रण व्यवस्था प्रभावी : अजय गणपति

डायवर्जन प्लान का पालन करने की अपील, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने पर जोर : अजय गणपति

 

रुद्रपुर। कैंची धाम मेले, वीकेंड, सोमवती अमावस्या स्नान तथा यूकेएसएसएससी परीक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने 14 जून 2026 से रुद्रपुर शहर क्षेत्र में विशेष यातायात एवं डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी है। बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए विभिन्न मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए हैं।

जारी यातायात योजना के अनुसार दिल्ली, मुरादाबाद और रामपुर की ओर से आने वाले वे वाहन, जिन्हें नैनीताल, कैंची धाम, काशीपुर अथवा किच्छा जाना है, वे रामपुर बॉर्डर से रिंग रोड का उपयोग करेंगे। वहीं हरिद्वार और जसपुर से नैनीताल एवं कैंची धाम जाने वाले वाहन काशीपुर-रामनगर मार्ग से होकर जाएंगे। मुरादाबाद से आने वाले वाहनों को बाजपुर दोराहा से कालाढूंगी मार्ग का उपयोग करना होगा।

हरिद्वार, काशीपुर और गदरपुर से किच्छा, बिलासपुर तथा रामपुर की ओर जाने वाले वाहनों को एमेनिटी स्कूल से रिंग रोड के माध्यम से भेजा जाएगा। इसी प्रकार पीलीभीत और खटीमा की ओर से नैनीताल व कैंची धाम जाने वाले वाहन सितारगंज-चोरगलिया मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

खटीमा, सितारगंज और किच्छा से रामपुर, बिलासपुर तथा काशीपुर की ओर जाने वाले वाहनों को राधास्वामी सत्संग के पास से रिंग रोड का उपयोग करना होगा। वहीं नैनीताल, कैंची धाम और हल्द्वानी से हरिद्वार, काशीपुर, दिल्ली, मुरादाबाद, सितारगंज तथा बरेली की ओर जाने वाले वाहनों को पारले चौक सिडकुल से रिंग रोड के जरिए भेजा जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि 14 जून से रुद्रपुर शहर क्षेत्र में सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक पर्यटक वाहनों और भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। हालांकि यह व्यवस्था स्थानीय व्यक्तिगत वाहन चालकों पर लागू नहीं होगी।

प्रशासन ने आमजन से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन करने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement