मातृ दिवस समारोह में राजेश शुक्ला बोले- महिला सशक्तिकरण भाजपा की प्राथमिकता

Spread the love

राजेश शुक्ला बोले- हर क्षेत्र में बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी

मातृ दिवस पर राजेश शुक्ला ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का किया उल्लेख

राजेश शुक्ला ने कहा- महिलाओं के अधिकार दिलाने को भाजपा संकल्पबद्ध

मातृ दिवस आयोजन में राजेश शुक्ला ने महिलाओं को किया सम्मानित, सशक्तिकरण पर दिया बल

 

रुद्रपुर। मातृ दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ग्रामीण मंडल द्वारा बालाजीपुरम कॉलोनी फूलसूंगा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने समाजसेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

सभा को संबोधित करते हुए राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान के लिए निरंतर ऐतिहासिक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और मातृ वंदना योजना जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा महिलाओं को राजनीति एवं निर्णय प्रक्रिया में अधिक भागीदारी दिलाने की रही है। इसी उद्देश्य से नारी शक्ति वंदन अधिनियम को आगे बढ़ाया गया, लेकिन विपक्ष ने इसे पूर्व में लोकसभा में पारित नहीं होने दिया। भाजपा सरकार महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए संकल्पबद्ध है।

ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पार्षद पवन राना, मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष रेनू यादव के साथ समाजसेविका लक्ष्मी सिंह, जानकी बिष्ट, जया देवी, हेमा शर्मा, कमला भट्ट, मोना राय और लता देवी को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रोहित भट्ट, नीरज खग्गर, पंडित रमेश कुमार मिश्रा, अरुण दीक्षित, विजयभान सिंह, भुवन चंद जोशी, अन्नू देवी, शीला रॉय, सोनमती देवी, लक्ष्मी देवी, रूबी देवी, रजनीश गंगवार, अशोक जायसवाल, मुकेश प्रजापति, ऋतुराज सिंह, मुन्ना सिंह, दिलीप शाही, अनुराग सिंह, विशाल शुक्ला, संजय वर्मा, संदीप रावत, ऋतु कौर, संतोष चौहान, प्रवेश कुमार, रमाशंकर यादव सहित सैकड़ों वार्डवासी मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *