*तिलक राज बेहड़ ने जनसभाओं में मांगा कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह के लिए समर्थन* *तिलक राज बेहड़ बोले- विकास और नागरिक सुविधाओं को मिलेगी प्राथमिकता*

विधायक बेहड़ ने जनसभाओं में मांगा कांग्रेस प्रत्याशी के लिए समर्थन

किच्छा। नगर पालिका परिषद किच्छा के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चुनावी अभियान तेज कर दिया है। बुधवार शाम विधायक तिलक राज बेहड़ ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह और वार्ड सदस्य प्रत्याशियों के समर्थन में विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क कर जनसभाओं को संबोधित किया।

विधायक बेहड़ ने वार्ड संख्या एक के चंदन नगर, नई कॉलोनी, मोहन बागिंग व भूड़ा, वार्ड संख्या दो के चुकटी देवरिया व वनखंडी कॉलोनी, वार्ड छह के गीतांजलि विहार, वार्ड 19 की विकास कॉलोनी, वार्ड चार के आजाद नगर-बंगाली कॉलोनी तथा वार्ड पांच की मंड कॉलोनी में पहुंचकर लोगों से संवाद किया।

जनसभाओं में विधायक बेहड़ ने कहा कि किच्छा नगर पालिका को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है, जो जनता के बीच उपलब्ध रहे और वार्डों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजेश प्रताप सिंह को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाकर जनता के बीच सक्रिय रहने वाले व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपी है।

उन्होंने कहा कि नगर में विकास, स्वच्छता, बेहतर नागरिक सुविधाएं और लंबित कार्यों को गति देना प्राथमिकता होगी। प्रत्येक वार्ड की समस्याओं को चिन्हित कर योजनाबद्ध तरीके से उनके समाधान के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर घर-घर पहुंचने और मतदाताओं से सीधा संवाद करने का आह्वान किया।

कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि किच्छा का प्रत्येक वार्ड उनके लिए परिवार की तरह है। जनता जिस विश्वास के साथ उनके साथ खड़ी हो रही है, वह उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष बनने पर नगर की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर उनके समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, नारायण सिंह बिष्ट, गणेश उपाध्याय, पुष्कर राज जैन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, दर्शन कोली, गुड्डू तिवारी, विनोद कोरंगा, बिशन कोरंगा, राजेंद्र शर्मा, ओम प्रकाश दुआ, मेजर सिंह, लियाकत अली, अरुण तनेजा, दुर्गेश गुप्ता, बंटी पपनेजा, चंदन पांडेय, रामबाबू, राजेश अरोड़ा, मंगली प्रसाद, देवेंद्र सिंह मंड, मुर्तजा अंसारी, रामजीवन पासवान, शिखा शर्मा, गुरचरण सिंह, बब्बू, हरमीत सिंह, राजू, हरभजन सिंह, राजा भंडारी, जीवन जोशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement