ठुकराल के बाजार आगमन पर जोरदार स्वागत, व्यापारियों में दिखा उत्साह

Spread the love

व्यापारियों के बीच बोले ठुकराल—“हमेशा आपके साथ खड़ा रहूंगा”

ठुकराल के आने से कांग्रेस को मिली नई मजबूती: महेंद्र पाल सिंह

रुद्रपुर में ठुकराल का शक्ति प्रदर्शन, समर्थकों की उमड़ी भीड़

ठुकराल बोले—प्रदेश और देश को नई दिशा देगी कांग्रेस

कांग्रेस में ठुकराल की एंट्री से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह

 

रुद्रपुर। पूर्व विधायक एवं कद्दावर नेता राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद पहली बार मुख्य बाजार आगमन पर स्थानीय व्यापारियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजकुमार ठुकराल ने व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रुद्रपुर का व्यापारी वर्ग उनके परिवार के समान है और वे हमेशा उनके सुख-दुख में चट्टान की तरह खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जनहितैषी नीतियों और व्यापारियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने संकल्प लिया कि व्यापारियों के मान-सम्मान और उनके हितों की रक्षा के लिए वे सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे।

ठुकराल ने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस ही प्रदेश और देश को विकास की सही दिशा देने में सक्षम है। इस अवसर पर पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में आने से रुद्रपुर व आसपास के क्षेत्रों में पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिली है।

नगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा ममता रानी ने भी उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सक्रिय व गतिशील होगा।

स्वागत समारोह में जीत सिंह चाचू, डॉ. अजय सिंह, परगट सिंह, गोपाल भसीन, तजिंदर सिंह लाटू, मुक्तेश्वर शाही, जगदेव सिंह, नाथूलाल कोली, सुरेंद्र अरोड़ा रज्जी, सुमुख सिंह विर्क, संजय जुनेजा, केवल बत्रा, हरजीत कालड़ा, रणजीत सिंह, गुरचरण सिंह, करण सिंह, ओमपाल कोली, इंद्रजीत सिंह, गौरव दीक्षित, गोविंद अग्रवाल, रमेश भुसरी, जसवंत पहवा, मनजीत सिंह, मनमोहन सिंह, भीम पपनेजा, मनजीत सिंह सेतिया, अपार सिंह बेदी, अवतार सिंह खुराना, मोंटी, संजू बेदी, कर्मवीर सिंह, मोहन गुप्ता, ईश्वर सिंह, हरविंदर सिंह जॉनी, रणधीर सिंह, विक्रम सिंह, गुरविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह सोखी, अमरजीत सिंह, गुरमीत सिंह बतला, रणवीर सिंह, यादराम कोहली, अफजल, सलीम खान, इरफान खान, अनिल नागपाल, शकील खान, केतु मंडल, सुनील चुग, आनंद शर्मा, अजय नारायण सिंह, ललित सिंह बिष्ट, सागर छाबड़ा, डिंपल व बृजेश कंबोज सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में ठुकराल के निर्णय का स्वागत करते हुए कांग्रेस को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *