सिख समाज ने भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट पर कार्रवाई की मांग उठाई आशीष नेगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को पुलिस को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

सिख समाज ने भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट पर कार्रवाई की मांग उठाई

आशीष नेगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को पुलिस को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

आशीष नेगी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सिख समाज ने सौंपा ज्ञापन

धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग

कोतवाली पहुंचे सिख समाज के प्रतिनिधि, आरोपी पर कार्रवाई की उठाई मांग

एफआईआर नहीं हुई तो आंदोलन करेगा सिख समाज

 

रुद्रपुर, 2 जुलाई। सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत करने तथा सोशल मीडिया पर कथित रूप से भड़काऊ एवं आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित किए जाने के विरोध में गुरुवार को सिख समाज के प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाली रुद्रपुर में क्षेत्राधिकारी (सीओ) को ज्ञापन सौंपकर फेसबुक पेज “Ashish Negi UKD” के संचालक आशीष नेगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि आशीष नेगी ने चमोली के कर्णप्रयाग में हुई एक स्थानीय घटना को आधार बनाकर सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे वीडियो प्रसारित किए हैं, जिनसे सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तथा विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया गया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वीडियो में वर्ष 1984 के ऑपरेशन ब्लू स्टार और दरबार साहिब से जुड़े प्रसंगों का बार-बार उल्लेख कर समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है, जिससे स्थानीय सिख समाज में रोष व्याप्त है।

गुरुद्वारा सिख सेंट्रल कमेटी के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह तथा गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के रुद्रपुर से डायरेक्टर एवं सेंट्रल कमेटी के महासचिव प्रतपाल सिंह ने मांग की कि आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की संबंधित धाराओं में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाए।

प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन ने शीघ्र एफआईआर दर्ज नहीं की, तो सिख समाज आगे की रणनीति बनाकर आंदोलन और प्रदर्शन करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में जोगिंदर सिंह, प्रतपाल सिंह, बलविंदर सिंह, जसबीर सिंह उप्पल, रशपाल सिंह हैप्पी, गुरमीत सिंह बठला, हरजीत सिंह विरदी, कंवलजीत सिंह, प्रभजीत सिंह, अमरजीत सिंह तथा जीत सिंह चाचू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

:::

Advertisement
Advertisement
Advertisement