स्वामी हरि चैतन्य पुरी महाराज के प्रकटोत्सव में पहुंचे राजकुमार ठुकराल, लिया आशीर्वाद

स्वामी हरि चैतन्य पुरी महाराज के प्रकटोत्सव में पहुंचे राजकुमार ठुकराल, लिया आशीर्वाद

रुद्रपुर। श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर संत स्वामी हरि चैतन्य पुरी महाराज के प्रकटोत्सव समारोह में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि संत महापुरुषों का सान्निध्य समाज को आध्यात्मिक ऊर्जा, सकारात्मक सोच तथा नैतिक मूल्यों की प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि संतों के मार्गदर्शन से समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा और मानवता की भावना को मजबूती मिलती है। ऐसे आध्यात्मिक आयोजन सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ ही लोगों को धर्म एवं संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।

ठुकराल ने स्वामी हरि चैतन्य पुरी महाराज के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनकल्याण की कामना करते हुए कहा कि उनके सान्निध्य से हजारों श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्गदर्शन और प्रेरणा प्राप्त हो रही है।

प्रकटोत्सव के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्वामी हरि चैतन्य पुरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन एवं अन्य आध्यात्मिक आयोजन भी हुए, जिनमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement