*साइबर फ्रॉड केस में कार्रवाई के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, राजस्थान एसीबी ने चारों को दबोचा*

*साइबर फ्रॉड केस में कार्रवाई के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, राजस्थान एसीबी ने चारों को दबोचा*

सीकर। साइबर फ्रॉड के मामले में कार्रवाई का डर दिखाकर एक व्यक्ति से रिश्वत मांगने के आरोप में अयोध्या पुलिस के चार जवानों को राजस्थान की एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने सीकर निवासी एक व्यक्ति को नोटिस देकर पूछताछ के लिए अयोध्या बुलाया था। इसके बाद उसे साइबर फ्रॉड के मामले में शामिल होने की बात कहकर जेल भेजने की धमकी दी गई।

बताया गया कि मामले से बचाने के एवज में पुलिसकर्मियों ने चार लाख रुपये की मांग की थी। बातचीत के बाद कथित तौर पर 2.80 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। तय रकम लेने के लिए चारों पुलिसकर्मी सीकर पहुंचे, जहां पहले से जाल बिछाए राजस्थान एसीबी की टीम ने उन्हें पकड़ लिया।

एसीबी की कार्रवाई के बाद चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement