*जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर शोक*

*जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर शोक*

नैनीताल। जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से सूचना विभाग में शोक की लहर है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद है। उनके निधन से सूचना विभाग ने एक समर्पित अधिकारी को खो दिया है।
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर सूचना विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
Advertisement
Advertisement
Advertisement