*भाजपा जिला कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस*

Spread the love

*भाजपा जिला कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस*

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय रुद्रपुर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने तिरंगा फहराकर देश के अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। इस दौरान भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से कार्यालय परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को मिठाई वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को स्मरण करने का दिन है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता की रक्षा करना और देश को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि देश की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का वास्तविक महत्व तभी सार्थक होगा, जब समाज का प्रत्येक वर्ग राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने युवाओं से देश की संस्कृति, विरासत और राष्ट्रभावना को मजबूत करते हुए विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है। राष्ट्र की उन्नति केवल सरकार के प्रयासों से नहीं, बल्कि नागरिकों की जिम्मेदारी, अनुशासन और सहभागिता से संभव है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर को स्वच्छ, सुंदर, विकसित और व्यवस्थित शहर बनाने के लिए शहरवासियों के सहयोग से सामूहिक प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को नमन करते हुए उनकी विरासत को सुरक्षित रखने और मजबूत भारत के निर्माण का संकल्प लेने की बात कही।

कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री तरुण दत्ता, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता एवं फरजाना बेगम, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, विपिन सिंह गेहलोत, विजय तोमर, मोर सिंह, सुरेंद्र चौधरी, अनिल चौहान, उपेंद्र चौधरी, राजेश तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, मयंक तिवारी, मीना शर्मा, पिंकी डिमीरी, के.के. दास, के.के. त्रिपाठी, अभिषेक तिवारी, संदीप बाजवा, प्रवेश खान, राजेश बजाज, जितेंद्र संधू, पिंकी चतुर्वेदी, रेनू जुनेजा, योगेश वर्मा, अमन विर्क, प्रमोद मित्तल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *