*कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ* *भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने कलश यात्रा में किया प्रतिभाग, 20 अक्टूबर तक होगा कथा का आयोजन*

*कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ*

 

*भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने कलश यात्रा में किया प्रतिभाग, 20 अक्टूबर तक होगा कथा का आयोजन*

 

रुद्रपुर। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर भूरारानी स्थित हंस विहार फेस-2 में संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं सहित श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कलश यात्रा हंस विहार फेस-2 से प्रारंभ होकर भूरारानी हंस विहार फेस-1 मंदिर और भूरारानी बाजार होते हुए मनोकामना मंदिर पहुंची। यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ शामिल हुए।

 

11 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली श्रीमद् देवी भागवत कथा में परम श्रद्धेय आचार्य विवेकानंद जोशी अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को देवी भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा के दौरान प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान होंगे। 19 अक्टूबर को विराट दीपदान एवं महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा, जबकि 20 अक्टूबर को पूर्णाहुति, महात्म्य कथा और व्यास पूजन के उपरांत प्रसाद वितरण किया जाएगा।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारत भूषण चुघ ने कहा, “कवन सो काज कठिन जग माहीं, जो नहीं होत तात तुम्ह पाहीं।” उन्होंने कहा कि शारदीय नवरात्र का पर्व मां दुर्गा की आराधना और भक्ति का विशेष अवसर है। इन पावन दिनों में प्रत्येक घर में मां की पूजा-अर्चना की जाती है। मां की आराधना से भक्तों को आध्यात्मिक शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा के साथ देवी आराधना का शुभारंभ होता है। नवरात्र के सभी दिन अत्यंत पवित्र हैं और श्रद्धालुओं को विधि-विधान के साथ मां की पूजा-अर्चना करनी चाहिए।

 

कलश यात्रा और कथा आयोजन के दौरान हेमंत सेठ, भुवन बिष्ट, नवीन कोठियाल, सुरेंद्र कपकोटी, अवतार सिंह, संजय अधिकारी, रमेश चंद्र ओली, रमेश चंद्र रेखाड़ी, राम सिंह, कृष्ण बिष्ट, भूपेंद्र सिंह, वीरेंद्र बिष्ट, रतन सिंह, राजेंद्र सिंह, बहादुर रावत, जानकी औली, गीता भाकुनी, शालिनी बोरा, लता कपकोटी, पूजा कोठारी, तनुजा बिष्ट, हेमा बिष्ट, ममता परवाल, रेखा नेगी और वंदना उप्रेती सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement