*पंजाब: हलवारा में आप नेता व सरपंच पर जानलेवा हमला, 20 से अधिक लोगों ने पीटा; आरोपियों ने पगड़ी भी उछाली*

*पंजाब: हलवारा में आप नेता व सरपंच पर जानलेवा हमला, 20 से अधिक लोगों ने पीटा; आरोपियों ने पगड़ी भी उछाली*

 

सरपंच के अनुसार, राजवीर सिंह उर्फ सनी, राजविंदर सिंह उर्फ गगना (दोनों सगे भाई), विशाल, जस्सा, हैप्पी सहित 12 से अधिक अज्ञात लोगों ने लोहे के पंच और मोटे लोहे के कड़ों से उन पर वार किए। गांववासियों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन हमलावर नहीं माने

लुधियाना जिले के हलवारा गांव में रविवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब आम आदमी पार्टी (आप) के किसान विंग जिला प्रधान व गांव के सरपंच सुखविंदर सिंह हलवारा पर 20 से अधिक लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने सरपंच को बुरी तरह पीटा, उनकी पगड़ी उछाल दी और जान से मारने की धमकियां देकर फरार हो गए। सरपंच के हाथों व शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए सिवल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement