*गदा भेंट कर शिव अरोरा ने किया भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का अभिनंदन*

मेट्रोपोलिस के पास विधायक शिव अरोरा ने किया नितिन नवीन का भव्य स्वागत

रुद्रपुर। पंजाबी गौरव सम्मेलन में शामिल होने रुद्रपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मेट्रोपोलिस के समीप विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। विधायक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ के साथ गदा भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी गदा भेंट की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड से कार द्वारा अर्क होटल के लिए रवाना हुए। मेट्रोपोलिस के पास विधायक शिव अरोरा की ओर से लगाए गए स्वागत स्टॉल पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा और जोरदार नारेबाजी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इससे पूरा क्षेत्र भाजपा के नारों से गूंज उठा।
नितिन नवीन ने भी हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का रुद्रपुर आगमन कार्यकर्ताओं के लिए गौरव और उत्साह का अवसर है। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड और रुद्रपुर की धरती पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, रेखा यादव, डॉ. विनीता सक्सेना, राजेश बजाज, प्रीत ग्रोवर, जगदीश विश्वास, मुकेश पाल, प्रीति धीर, राधेश शर्मा, जितेंद्र संधू, सुनील वाल्मीकि, इंद्रपाल गुन्नू चौधरी, उपेंद्र चौधरी, शंकर विश्वास, अरुण दीक्षित, मनोज मदान, सुनील यादव, पिंकी चतुर्वेदी, रजनी रावत, स्वाति शर्मा, मयंक कक्कड़, नमन चावला, विक्की वाल्मीकि, रवि दिवाकर, विशु मक्कड़, सचिन मुंजाल, गुरबाज दुमरा, पंकज बांगा, मनीष गगनेजा, यमन बब्बर, नितिन भल्ला, सुषमा अग्रवाल, डंम्पी चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement