किच्छा  –  महिला से साइबर ठगों ने की लाखों की ठगी 

 

किच्छा  –  महिला से साइबर ठगों ने की लाखों की ठगी

 

साइबर अपराध के मामलों में लगातार बढ़ोतरी के बीच किच्छा निवासी एक बुजुर्ग महिला के बैंक खातों से अज्ञात साइबर ठगों ने चार लाख से अधिक की धनराशि निकाल ली। इस संबंध में उनके पुत्र डॉ- कुंवर आशीष प्रताप ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कुमाऊं परिक्षेत्र रुद्रपुर में तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार, डॉ- आशीष की माताजी श्रीमती दिनेश कुमारी (62) निवासी आवास विकास कॉलोनी किच्छा दिनांक 27 सितंबर 2025 को नागपुर जा रही थीं। यात्र के दौरान उनका मोबाइल फोन (नोकिया बेसिक मॉडल) और पर्स जिसमें आधार, पैन सहित अन्य दस्तावेज थे, ट्रेन में कहीं गिर गया। उक्त मोबाइल नंबर उनके भारतीय स्टेट बैंक और एचडीएफसी बैंक के खातों से एसएमएस अलर्ट के रूप में जुड़ा हुआ था। पीड़ित परिवार के अनुसार, मोबाइल गुम होने के अगले ही दिन 28 सितंबर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उक्त मोबाइल नंबर का दुरुपयोग करते हुए दोनों खातों में यूपीआई और मोबाइल बैंकिंग सेवा एक्टिव कर ली। इसके माध्यम से दिनांक 28 सितंबर से 7 अक्टूबर तक कुल 4,09,870 रुपये की निकासी की गई। बाद में जांच में पता चला कि एसबीआई खाते से 3,17,405 रुपये और एचडीएफसी खाते से 92,465 रुपये निकाले गए थे। पीड़िता द्वारा बैंक में पासबुक एंट्री कराने पर इस धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। साथ ही अज्ञात व्यक्ति ने एसबीआई खाते में 7 अक्टूबर से 27 अक्टूबर के बीच 39,645 रुपये ट्रांसफर भी कराए। पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस से अज्ञात साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई कर निकाली गई राशि वापस कराने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement