*पंजाबी गौरव सम्मेलन को लेकर भाजपा ने झोंकी ताकत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत की तैयारियां पूरी*
*10 सितंबर को अर्क होटल में होगा सम्मेलन, विधायक शिव अरोरा ने विभिन्न क्षेत्रों में बैठकें कर समाज से की अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील*
रुद्रपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रथम रुद्रपुर आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पंजाबी-सिख समाज में खासा उत्साह है। 10 सितंबर को अर्क होटल में आयोजित होने वाले पंजाबी गौरव सम्मेलन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को लेकर शहर में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
सम्मेलन की तैयारियों के सिलसिले में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने बिंदुखेड़ा, अमरपुर, रतनपुरी, अलखदेवी समेत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सिख एवं पंजाबी समाज के लोगों के साथ बैठकें कीं। उन्होंने समाज के लोगों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत करने की अपील की।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि नितिन नवीन का पहली बार रुद्रपुर आगमन हो रहा है। उनके स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही पंजाबी और सिख समाज में भी विशेष उत्साह है। उन्होंने कहा कि 10 सितंबर को होने वाला पंजाबी गौरव सम्मेलन ऐतिहासिक होगा, जिसमें समाज के लोगों के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों से लोग शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि तराई के विकास में पंजाबी और सिख समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सम्मेलन समाज की एकजुटता, गौरव और सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने का अवसर है। बैठकों में लोगों ने सम्मेलन में बढ़-चढ़कर भागीदारी का भरोसा दिलाया।
विधायक ने सभी समाजबंधुओं से 10 सितंबर को अर्क होटल पहुंचकर पंजाबी गौरव सम्मेलन को सफल और भव्य बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश बजाज, गुरबाज दुमरा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, गुरबाज सिंह, गुरचरण सिंह, अमरीक सिंह, हरभजन सिंह, गुरबख्श सिंह, प्रीतम, हृदयाल, कृपाल सिंह, प्रभजोत सिंह, विरमल और हरगोविंद सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।