भारत भूषण चुघ ने बाबा बर्फानी के दर्शन को रवाना किया 100 श्रद्धालुओं का जत्था

Spread the love

बाबा बर्फानी के दर्शन को रुद्रपुर से 100 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

रुद्रपुर। श्री अमरनाथ जी सेवा मंडल की ओर से आयोजित वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए रुद्रपुर से 100 श्रद्धालुओं का जत्था शनिवार देर रात विधि-विधान के साथ रवाना हुआ। श्री सनातन धर्म पांच मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने भोलेनाथ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए विदा किया।

भारत भूषण चुघ ने कहा कि श्री अमरनाथ जी सेवा मंडल पिछले कई वर्षों से श्रद्धालुओं को बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन के लिए यात्रा पर भेजता आ रहा है। उन्होंने बताया कि सभी श्रद्धालु दिल्ली से हवाई मार्ग के जरिए श्रीनगर पहुंचेंगे।

सेवा मंडल के अध्यक्ष अजय चड्ढा और महामंत्री मनीष चुघ ने बताया कि 6 जुलाई को सभी यात्री बालटाल बेस कैंप पहुंचेंगे। 7 जुलाई को बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद 8 और 9 जुलाई को श्रीनगर के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। 10 जुलाई को जत्था कटरा पहुंचकर माता वैष्णो देवी के दर्शन करेगा। यात्रा पूरी होने के बाद 12 जुलाई की रात श्रद्धालु गरीब रथ एक्सप्रेस से रुद्रपुर के लिए रवाना होंगे और 13 जुलाई की दोपहर तक शहर लौट आएंगे।

यात्रा से पूर्व सभी श्रद्धालुओं को आवश्यक सामग्री की किट वितरित की गई। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य, सुरक्षा, मौसम और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई। पदाधिकारियों ने कहा कि यात्रा को सुरक्षित, अनुशासित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना संस्था की प्राथमिकता है।

यात्रा के संचालन की जिम्मेदारी अध्यक्ष अजय चड्ढा, संस्थापक सुनील ठुकराल, सरपरस्त राजीव मिढ्ढा, अमित अरोड़ा, महामंत्री मनीष चुघ, कोषाध्यक्ष अंकित नरूला, उपाध्यक्ष राजन राठौर सहित अन्य पदाधिकारी निभा रहे हैं।

  • इस अवसर पर गुलशन छाबड़ा, हरीश अरोड़ा, रमेश राठौड़, अमित गोड, सुरेश छाबड़ा, आशु गुंबर, सतीश दुआ, प्रीति धीर, नीतीश धीर, अशोक गुंबर, गौरव जुयाल, जगदीश टंडन, मोहित कक्कड़, रजत सेठी, निशांत ढल्ला सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *