रुद्रपुर में निःशुल्क आत्मरक्षा व कलरिपयट्टू प्रशिक्षण शिविर लगाएगी अश्विनी फाइटर्स एकेडमी

रुद्रपुर में निःशुल्क आत्मरक्षा व कलरिपयट्टू प्रशिक्षण शिविर लगाएगी अश्विनी फाइटर्स एकेडमी

रुद्रपुर। महिलाओं एवं युवाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अश्विनी फाइटर्स एकेडमी ने क्षेत्रभर में 20 से अधिक निःशुल्क सेल्फ डिफेंस कैंप आयोजित करने की घोषणा की है।

अकादमी द्वारा आयोजित इन शिविरों में प्रतिभागियों को आत्मरक्षा के साथ-साथ कलरिपयट्टू का प्रशिक्षण दिया जाएगा। केरल में उत्पन्न यह विश्व की प्राचीन एवं वैज्ञानिक युद्ध कलाओं में से एक मानी जाती है, जिसकी तकनीक लगभग 3000 वर्ष पुरानी है। इसमें शारीरिक संतुलन, आत्मरक्षा कौशल, शरीर के संवेदनशील बिंदुओं पर प्रहार तथा लाठी, तलवार, ढाल और भाले जैसे पारंपरिक हथियारों के उपयोग का प्रशिक्षण शामिल होता है।

अकादमी के सह-संस्थापक मनोज बघेल तथा संस्थापक, अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता मास्टर कोच अश्विनी बघेल ने बताया कि शिविरों का मुख्य उद्देश्य बच्चों, युवाओं और महिलाओं को व्यावहारिक आत्मरक्षा तकनीकों के साथ शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आत्मरक्षा अत्यंत आवश्यक हो गई है। उनका प्रयास है कि रुद्रपुर क्षेत्र के प्रत्येक शहर, कस्बे और विद्यालय तक निःशुल्क प्रशिक्षण पहुँचाया जाए, ताकि हर बच्चा और महिला स्वयं को सुरक्षित और आत्मविश्वासी महसूस कर सके।

प्रशिक्षण के प्रमुख विषय:

व्यावहारिक सेल्फ डिफेंस तकनीक

पारंपरिक लाठी मार्शल आर्ट प्रशिक्षण

मानसिक मजबूती एवं आत्मविश्वास विकास

बेसिक फिटनेस एवं हेल्थ गाइडेंस

अकादमी अब तक 20,000 से अधिक विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दे चुकी है तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त कर चुकी है।

रुद्रपुर के विद्यालयों, संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों से इस सामाजिक पहल से जुड़कर अपने क्षेत्र में निःशुल्क कैंप आयोजित कराने की अपील की गई है।

अधिक जानकारी हेतु संपर्क: 9753445269

Advertisement
Advertisement
Advertisement