*भव्य शोभायात्रा के साथ मनाया महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव* *विधायक शिव अरोड़ा ने फीता काटकर किया शुभारंभ, बोले- वाल्मीकि के विचार युगों तक समाज को देते रहेंगे प्रेरणा*

*भव्य शोभायात्रा के साथ मनाया महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव*

 

*विधायक शिव अरोड़ा ने फीता काटकर किया शुभारंभ, बोले- वाल्मीकि के विचार युगों तक समाज को देते रहेंगे प्रेरणा*

 

रुद्रपुर। महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव की पूर्व संध्या पर रविवार को रुद्रपुर में महर्षि वाल्मीकि समिति रजि. के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गांधी कॉलोनी से शुरू हुई शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक शिव अरोड़ा ने फीता काटकर किया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विधायक का स्वागत करते हुए उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

 

शोभायात्रा गांधी कॉलोनी से शुरू होकर त्रिशूल चौक, डीडी चौक, अग्रसेन चौक और मुख्य बाजार होते हुए पांच मंदिर पहुंची। यहां से यात्रा वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। भगवान वाल्मीकि के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

इस अवसर पर विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि का जीवन और उनके विचार सदियों से समाज को प्रेरणा देते आ रहे हैं। उनकी रचनाओं में वर्णित मर्यादा, सत्य, कर्तव्य, त्याग और मानवीय मूल्यों की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के आदर्श भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने के साथ ही समाज को सही दिशा दिखाते हैं।

 

विधायक ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का प्रकटोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उनके जीवन और शिक्षाओं को आत्मसात करने का अवसर भी है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में प्रेम, सद्भाव, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

 

शोभायात्रा के शुभारंभ के बाद विधायक शिव अरोड़ा वाल्मीकि मंदिर पहुंचे और महर्षि वाल्मीकि के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने सभी को प्रकटोत्सव की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद वह रुद्रपुर के रमपुरा क्षेत्र में आयोजित वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

 

इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, भाजपा नेता धीरेंद्र मिश्रा, दर्जा राज्यमंत्री रामपाल सिंह, गौ रक्षा दल के जिलाध्यक्ष विराट आर्य, वाल्मीकि समिति अध्यक्ष मुकेश राजोरिया, बिट्टू वाल्मीकि, विकास, शोभित, सुनील यादव सहित समिति के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement