*अपनी जिंदगी अपना संसार फाउंडेशन ने लगाया रक्तदान शिविर, भारत भूषण चुघ ने किया शुभारंभ* *रक्तदान से बचाई जा सकती है जरूरतमंदों की जान: भारत भूषण चुघ*

*अपनी जिंदगी अपना संसार फाउंडेशन ने लगाया रक्तदान शिविर, भारत भूषण चुघ ने किया शुभारंभ*

रुद्रपुर। अपनी जिंदगी अपना संसार फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए आगे आने की अपील की गई।

शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत भूषण चुघ ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा में धर्म और मजहब की कोई दीवार आड़े नहीं आती, क्योंकि मानव जीवन की रक्षा सर्वोपरि है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, ताकि जरूरत के समय किसी मरीज को रक्त की कमी के कारण परेशानी का सामना न करना पड़े।

शिविर में सबसे पहले अंकित राय और अशोक नेगी ने रक्तदान किया। इस अवसर पर फाउंडेशन की संस्थापक सरिता ठाकुर, शिवम शर्मा, आदित्य आर्य, कृष्ण रस्तोगी, हीरामन, वजीर सिंह, डॉ. भूमिका तिवारी, जितेंद्र सिंह, विवेक चौहान, पिंकी बोरा और अनिल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement