*पाकिस्तान में पेट्रोल पर 100 रुपये प्रति लीटर सब्सिडी का ऐलान*
*पाकिस्तान में पेट्रोल पर 100 रुपये प्रति लीटर सब्सिडी का ऐलान*
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 370 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंचने के बाद शहबाज शरीफ सरकार ने आम जनता को राहत देने के लिए सब्सिडी योजना शुरू करने का ऐलान किया है। योजना के तहत दोपहिया और तिपहिया वाहन चालकों को हर महीने 20 लीटर तक पेट्रोल पर 100 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी दी जाएगी। वहीं, 800 सीसी तक की कारों के लिए हर महीने 30 लीटर पेट्रोल पर इतनी ही सब्सिडी मिलेगी।
सरकार की इस पहल के बाद पात्र उपभोक्ताओं को पेट्रोल करीब 270 रुपये प्रति लीटर की दर से उपलब्ध होगा। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच पेट्रोल के दामों में लगातार वृद्धि हुई है। इसी को देखते हुए सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए यह कदम उठाया है।


