*अमृतसर पुलिस को सफलता: KLF से जुड़े चार आतंकी गिरफ्तार, स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी वारदात की बना रहे थे योजना*

*अमृतसर पुलिस को सफलता: KLF से जुड़े चार आतंकी गिरफ्तार, स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी वारदात की बना रहे थे योजना*

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामदास क्षेत्र के रहने वाले करणवीर सिंह, मनदीप सिंह, सुखदीप सिंह और प्रदीप सिंह के रूप में हुई है। यह गिरोह पहले भी पुलिस थानों और सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर बोतल बम तथा ग्रेनेड से किए गए हमलों में शामिल रहा है।

स्वतंत्रता दिवस से पहले अमृतसर देहात पुलिस ने अजनाला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए खालिस्तान लिबरेशन फोर्स से जुड़े चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस का दावा है कि सभी आरोपी स्वतंत्रता दिवस के आसपास किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। चारों से लगातार पूछताछ की जा रही है और उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामदास क्षेत्र के रहने वाले करणवीर सिंह, मनदीप सिंह, सुखदीप सिंह और प्रदीप सिंह के रूप में हुई है। एसएसपी कंवल प्रीत सिंह का कहना है कि यह गिरोह पहले भी पुलिस थानों और सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर बोतल बम तथा ग्रेनेड से किए गए हमलों में शामिल रहा है। आरोप है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर इनकी गतिविधियां संचालित हो रही थीं।

जांच में यह भी सामने आया है कि 23 जुलाई की आधी रात को अजनाला थाना क्षेत्र की चमियारी पुलिस चौकी पर हुए बोतल बम हमले में भी इसी गिरोह की भूमिका रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement