*37 वर्ष की सेवा के बाद वरिष्ठ सहायक माधवानंद बहुगुणा सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित*

*37 वर्ष की सेवा के बाद वरिष्ठ सहायक माधवानंद बहुगुणा सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित*

शांतिपुरी (उधम सिंह नगर)। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, शांतिपुरी में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत श्री माधवानंद बहुगुणा के 37 वर्ष की सफल एवं समर्पित सेवा पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय सेवाकाल की सराहना की।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा विभाग में श्री बहुगुणा की कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और निस्वार्थ सेवा सदैव प्रेरणादायी रहेगी। इस अवसर पर श्री बहुगुणा ने भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने अपनी पहली नियुक्ति शांतिपुरी में ही प्राप्त की थी और आज उसी विद्यालय से सेवानिवृत्त होना उनके लिए गर्व और संतोष का विषय है।

विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु की प्रार्थना की। समारोह में विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement