*17 साल बाद उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला के वैवाहिक रिश्ते का होगा औपचारिक अंत, सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी*

*17 साल बाद उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला के वैवाहिक रिश्ते का होगा औपचारिक अंत, सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी*

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनकी अलग रह रही पत्नी पायल अब्दुल्ला के बीच 17 वर्ष पुराने वैवाहिक संबंध का औपचारिक रूप से अंत होने जा रहा है। दोनों पक्षों की आपसी सहमति से तलाक की प्रक्रिया को सुप्रीम कोर्ट ने मंजूरी दे दी है।

सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों ने सर्वोच्च न्यायालय को बताया कि वे आपसी सहमति से विवाह विच्छेद के लिए तैयार हैं तथा एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज सभी लंबित कानूनी मामलों को वापस लेने पर भी सहमत हो चुके हैं। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले के निस्तारण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की अनुमति दे दी।

उल्लेखनीय है कि उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला लंबे समय से अलग रह रहे थे। अब आपसी सहमति और न्यायालय की मंजूरी के साथ उनके वैवाहिक रिश्ते का कानूनी रूप से भी समापन हो जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement