*_राजस्थान हाईकोर्ट में बम ब्लास्ट की धमकी, परिसर खाली करवाकर ली तलाशी_*

*_राजस्थान हाईकोर्ट में बम ब्लास्ट की धमकी, परिसर खाली करवाकर ली तलाशी_*

जयपुर: राजधानी जयपुर में बम ब्लास्ट की धमकी भरे ईमेल मिलने के मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं. अब राजस्थान हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है. इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ते के जरिए चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई. हालांकि, जांच में कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. पुलिस तय प्रक्रिया के अनुसार मामले की जांच में जुटी है.

अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर (कानून-व्यवस्था) राजीव पचार ने बताया कि शुक्रवार को हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ईमेल आईडी पर आए एक ईमेल में हाईकोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई.

 

बम निरोधक दस्ते-डॉग स्क्वॉड से तलाशी : जानकारी मिलने पर पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा. बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया. हाईकोर्ट परिसर को खाली करवाकर चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी ली गई. इस दौरान एम्बुलेंस और दमकल वाहनों को भी अलर्ट पर रखा गया. सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीमों को भी मौके पर तैनात किया गया.

जांच में नहीं मिली संदिग्ध वस्तु : अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कड़ी जांच के बाद भी पूरे परिसर में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. बम ब्लास्ट की धमकी मिलने के मामलों में जांच के लिए एसओपी तय की गई है. उसी के अनुसार आगे मामले की जांच की जा रही है. जिस मेल आईडी से धमकी भरा ईमेल आया है, उसके आईपी एड्रेस के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement