*_बांग्लादेश का IPL पर बड़ा ऐक्शन, देश में क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग को दिखाने पर लगाया बैन_*

Spread the love

*_बांग्लादेश का IPL पर बड़ा ऐक्शन, देश में क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग को दिखाने पर लगाया बैन_*

हैदराबाद: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) सीजन के टेलीकास्ट पर अनिश्चितकाल के लिए बैन लगा दिया है. यह फैसला बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम से निकाले जाने को लेकर हुए विवाद के बाद लिया गया है.

देश के सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा मुस्तफिजुर को आगामी IPL के लिए KKR टीम से बाहर करने का निर्देश सरकार के संज्ञान में आया है. प्रसारण मंत्रालय के सहायक सचिव मोहम्मद फिरोज खान द्वारा हस्ताक्षरित बयान में कहा गया है कि मुस्तफिजुर को आईपीएल से बाहर करने के फैसले के पीछे कोई कारण नहीं बताया गया है, और इससे बांग्लादेश के लोगों में दुख हुआ है.

बांग्लादेश सरकार ने क्या कहा?

बांग्लादेश सरकार के आदेश में कहा गया है कि हमारे यह संज्ञान में आया है कि बीसीसीआई ने बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को IPL के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स टीम से बाहर करने का निर्देश दिया है, जो 26 मार्च, 2026 से शुरू होने वाला है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले के लिए कोई उचित या सही वजह नहीं बताई गई है, और इस फैसले से बांग्लादेश के लोगों में दुख, परेशानी और गुस्सा है.

 

बयान में आगे कहा गया है कि इस संदर्भ में, IPL मैचों के प्रसारण के संबंध में एक फैसला लिया गया है, अगले आदेश तक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सभी खेलों और कार्यक्रमों के प्रचार या प्रसारण को रोकने का अनुरोध किया गया है.

अपनी टीम को भारत भेजने से भी किया इनकार

बता दें कि इस पहले बांग्लादेश की सरकार ने अगले महीने से शुरु होने वाले टी20 वर्ल्ड के लिए अपनी टीम को भारत भेजने से भी मना कर दिया है. उन्होंने आईसीसी से अनुरोध किया है कि उनके मैच को भारत से श्रीलंका शिफ्ट कर दिया जाए, क्योंकि खिलाड़ियों की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को ग्रुप सी में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, नेपाल और इटली के साथा रखा गया. बांग्लादेश के चारों ग्रुप मैच भारत में ही होने थे.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *