*अमेरिकी हमले में 40 लोग मारे गए’, वेनेजुएला ने पहली बार हताहतों की संख्या का किया खुलासा*

*अमेरिकी हमले में 40 लोग मारे गए’, वेनेजुएला ने पहली बार हताहतों की संख्या का किया खुलासा*

 

वेनेजुएला के एक अधिकारी ने पहली बार अमेरिकी हमले में मारे गए लोगों की संख्या का खुलासा किया है। नाम न बताने की शर्त पर वेनेजुएला के अधिकारी ने बताया कि मादुरो को बंधक बनाने के लिए चलाए गए अमेरिकी ऑपरेशन में कुल 40 लोग मारे गए हैं।

वेनेजुएला में अमेरिका के हमले में हताहतों की संख्या का खुलासा –

अमेरिका की तरफ से वेनेजुएला पर किए गए हमले के बाद अब पहली बार जानमाल के नुकसान का आंकड़ा सामने आया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वेनेजुएला के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है कि शनिवार तड़के हुए अमेरिकी हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में सैन्यकर्मी और आम नागरिक दोनों शामिल हैं। अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर यह जानकारी दी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement