*कूड़े के पहाड़ की जगह बने पार्क का नाम अब ‘अटल पार्क’* – *हरेला पर्व पर महापौर ने की घोषणा* – *400 पौधे लगाकर शुरू किया पौधारोपण अभियान*

Spread the love

*कूड़े के पहाड़ की जगह बने पार्क का नाम अब ‘अटल पार्क’*

– *हरेला पर्व पर महापौर ने की घोषणा*

– *400 पौधे लगाकर शुरू किया पौधारोपण अभियान*

 

रूद्रपुर। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर नगर निगम की ओर से किच्छा रोड स्थित नव विकसित पार्क में वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के 400 पौधे रोपे गए। इस दौरान महापौर विकास शर्मा ने कूड़े के पहाड़ को हटाकर विकसित किए गए इस पार्क का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर अटल पार्क रखने की घोषणा की। कार्यक्रम में पार्षदों, महिला स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा नगर निगम अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि किच्छा रोड श्मशान घाट के सामने जिस स्थान पर आज सुंदर और हराभरा पार्क दिखाई दे रहा है, कुछ समय पहले तक वहां कूड़े का विशाल ढेर हुआ करता था। नगर निगम ने सुनियोजित अभियान चलाकर कूड़े के पहाड़ को हटाया और इस स्थान को शहर के लिए एक स्वच्छ एवं सुंदर हरित स्थल के रूप में विकसित किया। उन्होंने कहा कि इस पार्क को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर समर्पित किया जाएगा, क्योंकि उनके व्यक्तित्व और दूरदर्शी नेतृत्व ने देश के विकास को नई दिशा दी। आने वाले समय में इस पार्क को और अधिक आकर्षक, आधुनिक और जनसुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा, ताकि यह शहरवासियों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बन सके।

 

महापौर ने कहा कि नगर निगम केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी अपनी प्राथमिकताओं में शामिल कर रहा है। उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण, ग्लोबल वार्मिंग और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प भी ले। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का लोकपर्व हरेला प्रकृति, हरियाली और जीवन के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक है। यह पर्व हमें पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और अपनी समृद्ध लोक परंपराओं से जुड़े रहने की प्रेरणा देता है। हमारी सांस्कृतिक विरासत का यह पर्व आने वाली पीढ़ियों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि वृक्षों के साथ साथ जल स्रोतों, नदियों और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

 

महापौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक यदि अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे तो पर्यावरण संरक्षण एक जनआंदोलन का रूप ले सकता है। उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों, स्वयं सहायता समूहों, युवाओं और विद्यार्थियों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

 

उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा हरेला पर्व के अवसर पर शुरू किया गया पौधारोपण अभियान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आने वाले दिनों में शहर के सभी वार्डों, पार्कों, सार्वजनिक स्थलों और खाली भूमि पर व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। अभियान के तहत छायादार, फलदार और औषधीय पौधे लगाए जाएंगे तथा उनके संरक्षण की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

 

महापौर ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य रूद्रपुर को स्वच्छ, सुंदर और हरित शहर के रूप में विकसित करना है। इसके लिए शहरवासियों का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने तथा हरेला पर्व के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया ।।

 

इस अवसर पर पार्षद नूरुद्दीन अहमद, गिरीश पाल पवन राणा, इंद्रजीत सिंह,मुकेश रस्तोगी, संतोष गुप्ता, चन्द्रसेन चंदा, गौरव गिरी, चिराग कालरा, विष्णु, अयूब अंसारी, अशफ़ाक़, विक्की अंसारी, संजय आर्य, प्रमोद मित्तल, मनीष मित्तल सहायक नगर आयुक्त श्री रणदीप सिंह, वरिष्ठ सहायक श्री प्रवीण सक्सेना, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. पियूष रंजन , प्रोजेक्ट हेड श्रीमती राजू नबियाल ,सफाई निरीक्षक श्री कुलदीप कुमार, आशीष शर्मा, अरुण कुमार, हेमंत कुमार

नगर निगम स्टाफ- उमेश पंत शुभम पाल उमेद अधिकारी प्रशांत जौहरी दीपक पंत हीरा पांडे दीपा भंडारी दी पांडे दीपक श्रीवास्तव विनोद अजय कांडपाल पूरन बोरा इत्यादि सफाई यूनियन अध्यक्ष श्री सोनू मुल्तानी यूनियन अध्यक्ष यूनियन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार मुकेश राजोरिया राजपाल यादव आदि ।।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *