*हरेला पर्व पर उधम सिंह नगर पुलिस का वृक्षारोपण अभियान, एसएसपी अजय गणपति ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

Spread the love

*हरेला पर्व पर उधम सिंह नगर पुलिस का वृक्षारोपण अभियान, एसएसपी अजय गणपति ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

रुद्रपुर। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर उधम सिंह नगर पुलिस ने जनपदभर में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने पुलिस लाइन रुद्रपुर में फलदार एवं छायादार पौधे रोपकर धरती को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हरेला पर्व प्रकृति के प्रति सम्मान और संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

पुलिस लाइन में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक, ट्रांजिट कैंप और पंतनगर के थाना प्रभारी सहित पुलिस कार्यालय एवं पुलिस लाइन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

इसके साथ ही जनपद के सभी थाना, चौकी, फायर स्टेशन तथा अन्य पुलिस कार्यालयों में भी पुलिस कर्मियों ने फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर हरेला पर्व उत्साहपूर्वक मनाया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेते हुए आमजन से भी पर्यावरण संरक्षण अभियान में सहभागिता की अपील की।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *