*भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर*

*भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर*

गदरपुर। भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक रविवार को मोदी बैंक्विट हॉल में आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बैठक का शुभारंभ विधायक अरविंद पांडे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक हुड़िया और मुख्य वक्ता काशीपुर जिला सह प्रभारी भारत भूषण चुघ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक अरविंद पांडे ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तराखंड में अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है और राज्य का कोई भी क्षेत्र विकास की किरण से अछूता नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।

मुख्य वक्ता भारत भूषण चुघ ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की नई गाथा लिख रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। उन्होंने बूथ स्तर पर युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की मजबूत उपस्थिति संगठन की प्राथमिकता है।

बैठक में वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष चंकित हुड़िया रहे, जबकि संचालन मंडल महामंत्री अनिल जेटली ने किया। अंत में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक हुड़िया ने कार्यक्रम का समापन किया।

इस अवसर पर दिनेशपुर मंडल अध्यक्ष विश्वजीत मंडल, केलाखेड़ा मंडल अध्यक्ष शशिप्रीत सिंह, गदरपुर मंडल महामंत्री अजय बठला, दिनेशपुर मंडल महामंत्री प्रकाश कोश्यारी, केलाखेड़ा मंडल महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र कालरा, रेनू बिष्ट, कंचन सिंह, अनादी रंजन मंडल, नरेश हुड़िया, सुरजीत सिंह, कुलदीप सिंह, तनुज गिलहोत्रा, रोशन कंबोज, जिला पंचायत सदस्य अभिषेक वर्मा, नरेंद्र कोरंगा, सूरजभान गुप्ता, विशाल छाबड़ा, मनोहर प्रकाश सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement