विशाल मेहरा पत्रकार प्रेस परिषद के उपसचिव बने

विशाल मेहरा पत्रकार प्रेस परिषद के उपसचिव बने

रूद्रपुर। पत्रकार प्रेस परिषद के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राठौर ने नगरअध्यक्ष अमन सिंह प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी की संस्तुति पर विशाल मेहरा को संगठन का नगर उप सचिव मनोनीत किया है। नगर उप सचिव की जिम्मेदारी मिलने पर विशाल मेहरा को तमाम पत्रकारों ने बधाई दी। उप सचिव बनने पर नवमनोनीत विशाल मेहरा ने प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी और जिलाध्यक्ष राठौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए एक सम्मान के साथ-साथ चुनौती भी है। उन्होंने कहा कि वे अपने कर्तव्यों को ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ निभाएंगे और पत्रकार हितों की सुरक्षा, उनके अधिकारों की रक्षा तथा संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सक्रिय योगदान देंगे। उन्होंने संगठन के मार्गदर्शन में पत्रकारों

के कल्याण और उनके पेशेवर हितों के लिए निरंतर काम करने का संकल्प भी व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement