सड़क हादसे में घायल अधेड़ की मौत 

Spread the love

सड़क हादसे में घायल अधेड़ की मौत

 

रुद्रपुर – पिछले दिनों सड़क हादसे में घायल अधेड़ की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया ।सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से ग्राम बढ़िया पूर्व पलिया हरदोई और हाल कृष्णा कॉलोनी ट्रांजिट कैंप निवासी 54 वर्षीय प्रेम शंकर किसी फैक्ट्री में काम करता था। वह अपनी दो बहनों के साथ रहता था। बीती 26 अक्टूबर को वह फैक्ट्री से काम कर वापस लौट रहा था तभी रास्ते में अज्ञात बाइक ने उसे टक्कर मार दी ।जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था जहां आज उसकी मौत हो गई।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *