दो लोगों की संदिग्ध हालत में मौत 

दो लोगों की संदिग्ध हालत में मौत

 

रुद्रपुर – अलग-अलग स्थान पर दो लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक गणेशपुर निवासी 28 वर्षीय शिंटू दुबे बीती रात खाना खाकर घर में सो गया और जब वह सुबह नहीं उठा तो उसके परिजनों ने उसे उठाने का प्रयास किया। काफी देर तक उसके परिजन उसे जागते रहे लेकिन उसने आंखें नहीं खोली। जब उसके परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं दूसरी तरफ रमपुरा निवासी 40 वर्षीय झम्मनलाल ई रिक्शा चलाता था। आज प्रातः गल्ला मंडी एक शौचालय के पास नाले में उसका शव पाया गया ।आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी ।पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकल पंचनामा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement