धार्मिक स्थल के समीप कब्जे पर प्रशासन ने शुरू की हदबंदी
रुद्रपुर – धार्मिक स्थल के समीप कब्जे की जानकारी मिलने पर प्रशासन की टीम लाव लश्कर के साथ वहां पहुंची और हदबंदी शुरू कर दी। प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस पर तैनात था। आज अपर जिलाधिकारी, उप जिला अधिकारी, नगर आयुक्त, पुलिस फोर्स के साथ खेड़ा स्थित ईदगाह पहुंचे। जहां उन्हें जानकारी मिली थी कि कुछ लोग ईदगाह के समीप तालाब की जमीन को पाट कर उसका कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं ।जिस पर उन्होंने ईदगाह से संबंधित सभी लोगों को बुला लिया और चेतावनी दी कि किसी प्रकार से सरकारी भूमि पर कब्जा ना किया जाए ।इस दौरान प्रशासन की टीम ने वहां नपाई शुरू कर हदबंदी शुरू कर दी ।उन्होंने कहा कि जो भूमि अधिकृत है उसी का प्रयोग किया जाए ।इसके अलावा सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या कब्जा बिल्कुल ना किया जाए अन्यथा प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। इस दौरान मौके पर वीडियोग्राफी भी कराई गई।






