चोरों ने दुकान में लगे बिजली के तार काटे 

Spread the love

चोरों ने दुकान में लगे बिजली के तार काटे

 

रुद्रपुर – अज्ञात चोरों ने दुकान के मीटर में लगे बिजली के तार काट लिए जिससे व्यापारियों में रोष छा गया। पिछले 6 माह में यह बिजली के तार चोरी की चौथी घटना है। घटना की जानकारी मिलने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा मौके पर पहुंचे उन्होंने कहा कि लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इन दोनों त्यौहार का मौसम चल रहा है ऐसे में पुलिस को गश्त तेज करनी चाहिए और ऐसी घटनाओं पर नकेल लगानी चाहिए। सिविल लाइन में सुमित ठुकराल की ठुकराल होम डेकोर के नाम से दुकान है। आज सुबह जब कर्मचारी दुकान खोलने आए तो देखा बाहर मीटर में लगी बिजली की सारी तारे कटी हुई थी। उन्होंने इसकी सूचना दुकान स्वामी को दी। घटना की जानकारी मिलने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष जुनेजा ने कहा की चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में व्यापारी भी सतर्कता बरतें और पुलिस इन घटनाओं पर कड़ाई से अंकुश लगाए। इस दौरान पार्षद गौरव खुराना, आशु गर्ग व अन्य व्यापारी भी मौजूद थे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *