*_गोरखपुर में पिता ने दो नाबालिग बेटियों संग किया दुष्कर्म; तीन शादियां की थीं, आरोपी गिरफ्तार_*

Spread the love

*_गोरखपुर में पिता ने दो नाबालिग बेटियों संग किया दुष्कर्म; तीन शादियां की थीं, आरोपी गिरफ्तार_*

गोरखपुर : जिले के तिवारीपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि एक पिता ने अपनी ही दो नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म किया. इस मामले में आरोपी की पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. बीते सोमवार को महिला अपनी दोनों बेटियों के साथ थाने पहुंची थी. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

महिला का आरोप है कि उसका पति उसकी गैरमौजूदगी में बेटियों के साथ दरिंदगी करता था. जब बेटियों ने मां को अपनी आपबीती सुनाई और पति से सवाल किया गया, तो वह गुस्से में आग बबूला हो गया. आरोप है कि उसने पत्नी और बेटियों की पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी.

 

महिला ने बताया कि उसकी शादी 20 साल पहले हुई थी. पत्नी का आरोप है कि बाद में उसे पता चला कि पति की एक और पत्नी थी, जिसकी कुछ साल पहले मौत हो गई. इसके बाद उसने तीसरी शादी की और उससे भी बच्चे हैं. शराब के नशे में वह आए दिन मारपीट करता था.

 

आरोप है कि उसकी हैवानियत यहीं नहीं रुकी, वह अपनी बेटियों को भी नहीं छोड़ता था. महिला ने बताया कि आरोपी घरों में इलेक्ट्रॉनिक सामान ठीक करता है. घर का खर्च चलाने के लिए महिला काम करती है. उसका आरोप है कि घर में नहीं रहने पर पति बेटियों के साथ ज्यादती करता था. बेटियों को डराने के लिए वह उनकी पिटाई भी करता था, ताकि वे चुप रहे.

इस मामले में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पीड़िताओं के बयान और मेडिकल जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *