### *लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ अभियान के तहत प्रमुख नागरिक गोष्ठी आयोजित*
*बलराज पासी ने लोकतंत्र की मजबूती, सुशासन और राष्ट्रहित पर रखे विचार*
रुद्रपुर। लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय रुद्रपुर में प्रमुख नागरिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
गोष्ठी में मुख्य वक्ता दर्जा राज्यमंत्री बलराज पासी रहे, जबकि अध्यक्षता जिला सह-प्रभारी साकेत अग्रवाल ने की। गोष्ठी को संबोधित करते हुए बलराज पासी ने लोकतंत्र की मजबूती, सुशासन, राष्ट्रहित और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल शासन व्यवस्था नहीं, बल्कि जनता की भागीदारी, संवैधानिक मूल्यों और जवाबदेही का आधार है। लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक का जागरूक और सक्रिय होना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि सुशासन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। समाज के प्रबुद्ध नागरिकों को लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, सकारात्मक जनजागरण और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
इस दौरान जिला महामंत्री तरुण दत्ता, दर्जा राज्यमंत्री उत्तम दत्ता, संजय बछड़, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, अनिल चौहान, भारत भूषण चुग समेत अनेक प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक प्रमोद मित्तल रहे।
गोष्ठी में लोकतंत्र की मजबूती, सुशासन और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के जागरूक नागरिकों को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना और जनहित के मुद्दों पर सार्थक संवाद स्थापित करना रहा।



