*हनीट्रैप में फंसाकर स्टोन क्रशर स्वामी से पांच करोड़ नकद और करोड़ों की संपत्ति हड़पने का आरोप* *महिला समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप*

 

हल्द्वानी। शहर में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक स्टोन क्रशर स्वामी को कथित तौर पर हनीट्रैप में फंसाकर करोड़ों रुपये की नकदी और संपत्ति हड़पने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी ज्योति सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, स्टोन क्रशर स्वामी सुभाष गुप्ता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि महिला और उसके तीन अन्य साथियों ने उन्हें अपने जाल में फंसाकर करीब पांच करोड़ रुपये नकद, दो करोड़ रुपये कीमत का प्लॉट, एक कार और स्कूटी हड़प ली। आरोप है कि आरोपी लंबे समय से उन्हें दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे।

एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर ज्योति सिंह समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शिकायत में लगाए गए आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।

बताया जा रहा है कि मामले की मुख्य आरोपी ज्योति सिंह पूर्व में भी रंगदारी के एक मामले में जेल जा चुकी है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement