*पीसीएस अधिकारियों के भी बड़े स्तर पर तबादले, कई जिलों में बदले प्रशासनिक अधिकारी*
*काशीपुर, रुद्रपुर, किच्छा और ऊधमसिंह नगर में भी अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां*
देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले शासन स्तर पर किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत आईएएस अधिकारियों के साथ ही पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी व्यापक बदलाव किया गया है। शासन ने विभिन्न विभागों, नगर निगमों और जिलों में तैनात अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
जारी आदेश के अनुसार, जीवन सिंह नगान्याल को आयुक्त, गन्ना-चीनी काशीपुर नियुक्त किया गया है, जबकि त्रिलोक सिंह मलेरिया को अपर आयुक्त कुमाऊं मंडल नैनीताल बनाया गया है। अभिषेक त्रिपाठी को निदेशक पंचायती राज निदेशालय और रामजी शरण शर्मा को अपर निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी एजेंसी (आईटीडीए) की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, तीर्थपाल सिंह को अपर निदेशक आईटीडीए के पद से मुक्त किया गया है।
जय भारत सिंह को अपर निदेशक शहरी विकास निदेशालय, श्याम सिंह राणा को अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून तथा नारायण सिंह नबियाल को अपर जिलाधिकारी चमोली नियुक्त किया गया है। विवेक प्रकाश को अपर आयुक्त गन्ना-चीनी के साथ ही प्रधान प्रबंधक चीनी मिल किच्छा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पंकज कुमार उपाध्याय को अपर जिलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार और कौस्तुभ मिश्र को उप निदेशक मंडी परिषद रुद्रपुर बनाया गया है। स्मृता परमार को नगर आयुक्त नगर निगम रुड़की तथा रविंद्र सिंह बिष्ट को अपर जिलाधिकारी बागेश्वर नियुक्त किया गया है।
ऊधमसिंह नगर जिले में भी प्रशासनिक स्तर पर बदलाव किया गया है। निर्मला बिष्ट को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन/नजूल) ऊधमसिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि विनोद कुमार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नियुक्त किया गया है। नूपुर वर्मा को नगर आयुक्त नगर निगम रुद्रपुर बनाया गया है।
इसके अलावा जितेंद्र कुमार को अपर जिलाधिकारी देहरादून के साथ विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी (सीएएलए) की जिम्मेदारी दी गई है। कमलेश मेहता को अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग, परितोष वर्मा को नगर आयुक्त नगर निगम काशीपुर तथा गोपाल राम बिनवाल को उप मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार नियुक्त किया गया है।


