*दिल्ली में महापौर विकास शर्मा ने भाजपा के शीर्ष नेताओं से की शिष्टाचार भेंट*
*राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से की मुलाकात, दीपावली की शुभकामनाएं दीं*
रुद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी के शीर्ष नेताओं से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुघ से मुलाकात कर उन्हें दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान तरुण चुघ ने महापौर को स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया। दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई।
इसके अलावा महापौर विकास शर्मा ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से भी मुलाकात की। इस दौरान पार्टी के संगठनात्मक कार्यों, राजनीतिक गतिविधियों और समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।
महापौर की भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ हुई इन मुलाकातों को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दिल्ली प्रवास के दौरान हुई इन शिष्टाचार भेंटों में महापौर ने पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।


