*प्रदेश प्रभारी राम माधव का महापौर विकास शर्मा ने किया स्वागत* *पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन, संगठन की मजबूती पर दिया जोर*

*प्रदेश प्रभारी राम माधव का महापौर विकास शर्मा ने किया स्वागत*

*पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन, संगठन की मजबूती पर दिया जोर*

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी राम माधव के पहली बार पंतनगर आगमन पर महापौर विकास शर्मा ने पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचकर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान महापौर ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उत्तराखंड की धरती पर स्वागत किया।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि राम माधव का लंबा संगठनात्मक अनुभव और कुशल नेतृत्व भाजपा की महत्वपूर्ण ताकत है। उनके मार्गदर्शन से प्रदेश में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली शक्ति कार्यकर्ताओं का समर्पण, वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन और सामूहिक प्रयास है।

महापौर ने कहा कि उत्तराखंड में संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण साबित होगा।

इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण बंसल, जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, विधायक शिव अरोरा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता एवं सुरेश कोहली, प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, नैनीताल प्रभारी विवेक सक्सेना, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह और भारत भूषण चुग सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement