*डीपीएस में फुटसल प्रतियोगिता, रणजीत बजाज ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह* *मिनर्वा अकादमी के संस्थापक ने खेलों में अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का महत्व बताया*

*डीपीएस में फुटसल प्रतियोगिता, रणजीत बजाज ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह*

 

*मिनर्वा अकादमी के संस्थापक ने खेलों में अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का महत्व बताया*

 

रुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), रुद्रपुर में शुक्रवार को इंटर-हाउस फुटसल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मिनर्वा अकादमी फुटबॉल क्लब के संस्थापक एवं मालिक तथा भारतीय फुटबॉल जगत में विशेष पहचान रखने वाले रणजीत बजाज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में अनुशासन, निरंतर अभ्यास और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के स्वागत के साथ हुआ। विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर और वाइस चेयरमैन हरमन सिंह ग्रोवर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद बैज पिनिंग समारोह और पौधा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।

 

अपने संबोधन में रणजीत बजाज ने कहा कि खेलों में सफलता हासिल करने के लिए अनुशासन, दृढ़ संकल्प और निरंतर अभ्यास बेहद जरूरी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर चुनौतियों का सामना करने और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अनुशासन का वास्तविक महत्व तभी है, जब व्यक्ति स्वयं अनुशासित रहने के लिए प्रतिबद्ध हो।

 

बजाज ने विद्यालय में उपलब्ध खेल सुविधाओं और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर प्रशिक्षण, उचित मंच और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना जरूरी है। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

 

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, डीपीएस रुद्रपुर में शिक्षा के साथ खेलकूद और व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को खेलों के माध्यम से अनुशासित, आत्मविश्वासी और नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण बनाना है, ताकि वे विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

 

कार्यक्रम के समापन पर चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर ने मुख्य अतिथि रणजीत बजाज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने और विद्यालय की खेल गतिविधियों की सराहना करने के लिए उनका धन्यवाद किया। प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और खेल भावना के महत्व को समझने का अवसर बनी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement