*स्पेन में दो हाईस्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 64 की मौत, 179 घायल* *कई डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त, हादसे के बाद रेल यातायात ठप*

*स्पेन में दो हाईस्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 64 की मौत, 179 घायल*

*कई डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त, हादसे के बाद रेल यातायात ठप*

स्पेन। स्पेन के टोलेडो प्रांत में बुधवार सुबह दो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 64 लोगों की मौत हो गई, जबकि 179 लोग घायल बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई ट्रेन के डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

स्पेनिश मीडिया के अनुसार, हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे मोरा और ओरगाज कस्बों के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि एक ट्रेन ने दूसरी ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई डिब्बे क्षतिग्रस्त होकर मलबे में तब्दील हो गए। दुर्घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाई गई।

हादसे के चलते राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी अंदालूसिया क्षेत्र से जोड़ने वाली रेल लाइन पर यातायात बंद कर दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त दोनों ट्रेनें सरकारी रेल कंपनी रेनफे और निजी कंपनी इर्यो की बताई जा रही हैं। इन हाईस्पीड ट्रेनों की रफ्तार सामान्य तौर पर 200 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक होती है।

हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। दुर्घटना के बाद रेल परिचालन प्रभावित होने से यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement