*भाईचारा एकता मंच के सफल आयोजन पर केपी गंगवार ने जताया आभार*
*देशभर के 56 संगठनों के प्रतिनिधियों और अतिथियों का किया धन्यवाद, भविष्य में अधिक से अधिक कार्यक्रमों में शामिल होने का दिया भरोसा*
रुद्रपुर। भाईचारा एकता मंच के सातवें वार्षिक उत्सव एवं पटेल जयंती सम्मान समारोह के सफल आयोजन पर संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष एवं कुर्मी रत्न केपी गंगवार ने सभी सदस्यों, पदाधिकारियों और सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कुर्मी संगठनों के प्रतिनिधियों और अतिथियों का भी धन्यवाद किया।
केपी गंगवार ने कहा कि समारोह को सफल बनाने में संगठन के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने विभिन्न राज्यों से पहुंचे कुर्मी संगठनों के प्रतिनिधियों के प्रति भी आभार जताया। साथ ही, कुर्मी रत्न भारत सम्मान से सम्मानित किए जाने पर उन्होंने आयोजकों और सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया।
उन्होंने उन सभी संगठनों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने विभिन्न माध्यमों से उन्हें बधाई और शुभकामना संदेश भेजे।
केपी गंगवार ने कहा कि उन्हें देशभर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आमंत्रण मिल रहे हैं। वह अधिक से अधिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने का प्रयास करेंगे। हालांकि, व्यस्तता या अन्य कारणों से यदि वह किसी कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाते हैं तो इसके लिए संबंधित आयोजकों से क्षमा प्रार्थी हैं।
अंत में उन्होंने भाईचारा एकता मंच के सातवें वार्षिक उत्सव एवं पटेल जयंती सम्मान समारोह में शामिल हुए सभी अतिथियों, देशभर के 56 संगठनों के प्रतिनिधियों और कार्यक्रम की सफलता में सहयोग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के प्रति पुनः आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।


