*आयकर विभाग की कार्रवाई के तरीके पर हिमांशु शुक्ला ने जताई नाराजगी* *बत्रा परिवार के घर छापेमारी के दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती और नजरबंदी जैसे हालात बनाने पर उठाए सवाल*

*आयकर विभाग की कार्रवाई के तरीके पर हिमांशु शुक्ला ने जताई नाराजगी*

*बत्रा परिवार के घर छापेमारी के दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती और नजरबंदी जैसे हालात बनाने पर उठाए सवाल*

रुद्रपुर। भाजपा युवा नेता हिमांशु शुक्ला ने बत्रा परिवार के आवास पर आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान अपनाए गए तरीके पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कार्रवाई के दौरान सैकड़ों पुलिसकर्मियों की मौजूदगी और पूरे परिवार को घर में नजरबंद किए जाने जैसे हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए इसकी निंदा की।

हिमांशु शुक्ला ने कहा कि व्यापारी वर्ग हमेशा आयकर विभाग की वैधानिक कार्रवाई में सहयोग करता आया है। आयकर विभाग को नियमानुसार छापेमारी करने और जांच करने का पूरा अधिकार है, लेकिन किसी भी कार्रवाई के दौरान कानून के पालन के साथ मानवीय संवेदनशीलता और संबंधित लोगों के सम्मान का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसी प्रतिष्ठित परिवार के आवास पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती और इस तरह का माहौल बनाया जाना उचित नहीं है। ऐसी कार्रवाई से परिवार के साथ-साथ आसपास के लोगों में भी भय और दहशत का माहौल पैदा होता है।

हिमांशु शुक्ला ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध आयकर विभाग की कार्रवाई से नहीं, बल्कि कार्रवाई के तरीके से है। उन्होंने कहा कि कानून के दायरे में रहकर जांच करना विभाग का अधिकार है, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि कार्रवाई के दौरान मानवीय गरिमा और संवेदनशीलता बनी रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement