*मदन कौशिक से मिलीं मीना शर्मा, राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा*
रुद्रपुर। शनिवार देर रात नैनीताल रोड स्थित होटल रेडिशन में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से उत्तराखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रुद्रपुर मीना शर्मा ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात और विभिन्न राजनीतिक विषयों पर देर तक चर्चा हुई।
इस अवसर पर मीना शर्मा ने मदन कौशिक का शॉल ओढ़ाकर एवं बुके भेंट कर स्वागत किया। मदन कौशिक ने मीना शर्मा को भाजपा में शामिल होने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
मुलाकात के दौरान भाजपा नेता अनिल शर्मा, ब्राह्मण समाज के प्रमुख नेता राम किशन शर्मा, वीडी शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


